लखीसराय: लखीसराय में कोरोना संक्रमितों का मिलना थम नहीं रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. जिस क्रम में लखीसराय में देर रात 2 कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है. रविवार को कोरोना संक्रमण के सामने आए मामलों में हलशी का एक आठ साल का बच्चा और दूसरा 35 वर्षीय पुरुष की रामगढ़ चौक प्रखंड के रुप में पहचान की गई है.
जिला प्रशासन दोनों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट चुकी है. दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड पारा मेडिकल कॉलेज तेतरहाट में बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है.
लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने के बावजूद भी लखीसराय के आम लोग की लापरवाही बढ़ती ही जा रही है. अक्सर बाजारों में देखा जा सकता है, कि लखीसराय के स्थानीय लोग बिना मास्क लगाए सोशल डिस्टेंसिंग की परवाह न करते हुए बाजारों में घूमते और खरीदारी करते नजर आ जाते हैं.

