BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना की मार: रिचा और अली की शादी की डेट टली !

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
कोरोना की मार: रिचा और अली की शादी की डेट टली !

कोरोना की मार: रिचा और अली की शादी की डेट टली !

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: बॉलीवुड के पावर कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं. इनके फैंस को भी दोनों को शादी में बंधते देखने का इंतजार है. आपको बता दें कि अपने फैंस को सालों इंतजार कराने के बाद आखिरकार जब दोनों ने शादी करने का फैसला लियातो उस पर कोरोना की मार भयंकर मार पड़ गई है . कोरोना के खत्म होने के बाद दोनों अपनी शादी की तारीख का ऐलान करने की सोच ही रहे थे कि हाल ही में अली की मां के निधन ने दोनों को फिलहाल शादी करने से अभी रोक लिया है .रिपार्ट के अनुसार रिचा और अली अपनी शादी को अभी कुछ दिनों के लिए पोस्टपोन कर सकते हैं.

यूं तो साल 2020 कई बॉलीवुड कपल्स के लिए खास होने वाला था लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि ये साल सभी के लिए बुरा ही रहा है .इस कोरोना काल में हमने कई सितारों को खोया है हर तरफ नकारात्मक ही खबरें सुनने को मिल रही है .लिहाजा हर कोई परेशान है. बॉलीवुड के तमाम कपल्स है जो इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना ने इन सितारों की शादी पर ग्रहण लगा दिया. इन्हीं में शामिल है बॉलीवुड की भोली पंजाबन रिचा चड्ढा और अली फजल.

दोनों काफी साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करना हो या फिर एक दूसरे की फोटो को पोस्ट करना, यिह सितारे कभी भी अपने रिलेशन को छुपाने में विश्वास नहीं रखते.यही वजह है कि दोनों की शादी का इंतजार सभी को बेसब्री से है.अपने करियर के बीच से कुछ टाइम निकाल कर दोनों ने साल 2020 की गर्मियों को शादी के लिए चुना था.शादी को लेकर तैयारियां भी की जा रही थी, लेकिन इसी बीच अचानक से देश और दुनिया भर में कोरोना की मार पड़ गई.कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के कारण लॉकडाउन लग गया और सभी मांगलिक कार्यों पर भी रोक लग गई. एक इंटरव्यू में अली ने अपनी शादी पोस्टपोन होने को लेकर कहा था- सब की लाइफ पोस्टपोन हो गई, शादी तो…देखो क्या होता है.

हाल ही में ऋचा ने भी शादी ना हो पाने का दुख जाहिर किया. दरअसल अपनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुरके 8 साल पूरे होने पर रिचा ने फिल्म से एक सीन इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें काज़ी उनसे निकाह के लिए कबूल है कहने को कहता है पर रिचा नहीं कहती हैं. ऋचा ने इस पोस्ट के साथ लिखा कोरोना काल में शादी के दौरान 50 लोगों के ही मौजूद रहने को लेकर मेरा जवाब.बहरहाल आपको बता दें कोरोना खत्म के बाद दोनों पर शादी की तारीख को लेकर सोच विचार कर सकते है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आंगनबाड़ी सेविका बहाली में गड़बड़ी को लेकर संख्याकी पदाधिकारी को दिया आवेदन

Next Post

सीमा विवाद ने बढ़ाई नेपालियों की मुश्किल 

Next Post
सीमा विवाद ने बढ़ाई नेपालियों की मुश्किल 

सीमा विवाद ने बढ़ाई नेपालियों की मुश्किल 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d