BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के नये रूप से छह देशों में हड़कंप

by bnnbharat.com
December 22, 2020
in समाचार
कोरोना मरीज 500 के पार, सदर अस्पताल में सैंपलिंग पर भी संकट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है. वहीं कुछ देशों में टीकाकरण भी शुरू हो गया है. लेकिन इसी बीच ब्रिटेन सहित छह देशों में कोरोना के नए स्ट्रेन (रूप) ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. यह स्ट्रेन ब्रिटेन के बाद नीदरलैंड्स, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया, इटली और दक्षिण अफ्रीका में भी पाया गया है.

कोविड का यह नया स्ट्रेन 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है. इसके खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली सभी उड़ानों पर 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगा दी है. 22 दिसंबर की रात तक आने वाले सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच की जाएगी. कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वाले लोगों को भी एक हफ्ते तक होम आइसोलेशन में रहना होगा.

नया स्वरूप आगे कमजोर होगा या घातक इसकी नहीं है कोई जानकारी

वायरस अपना स्वरूप बदलता रहता है. ऐसे में ज्यादातर वायरस जहां खुद ही खत्म हो जाते हैं वहीं कभी-कभी कुछ पहले से कई गुना खतरनाक हो जाते हैं. यह प्रक्रिया इतनी तेजी से होती है कि वैज्ञानिक जब तक एक रूप को समझते हैं तब तक दूसरा सामने आ जाता है. ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को वीयूआई-202012/01 का नाम दिया गया है.

क्या वायरस ने पहले भी बदला है स्वरूप

कोरोना वायरस का जो स्ट्रेन चीन के वुहान में मिला था वह अब ज्यादातर देशों में नहीं है. ठीक इसी तरह यूरोप में फरवरी में डी614जी प्रकार का वायरस मिला था और अभी दुनियाभर में यही सबसे ज्यादा है. वायरस का ए222वी प्रकार उन लोगों में फैला था जो स्पेन में गर्मियों की छुट्टियां मनाकर लंदन वापस लौटे थे. 

कहां से आया है वायरस का नया प्रकार

ब्रिटेन में अभी वायरस का जो स्ट्रेन मिला है वह काफी ज्यादा बदला हुआ है. ऐसा हो सकता है कि यह किसी ऐसे रोगी के शरीर में बदला हो, जिसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी. फिर आगे कमजोर रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले रोगियों के शरीर में ही इसने मजबूत होकर अपना स्वरूप बदला हो.

तेजी से क्यों फैल रहा है वायरस का नया स्वरूप

दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया के मुताबिक वायरस का नया स्वरूप मानव कोशिकाओं में ज्यादा तेजी से चिपकता है. इसलिए यह तेजी से फैल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत

Next Post

4 उग्रवादी संगठनों ने किया आत्मसमर्पण

Next Post
4 उग्रवादी संगठनों ने किया आत्मसमर्पण

4 उग्रवादी संगठनों ने किया आत्मसमर्पण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d