दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है. आए दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी बीच दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में 13 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मंगलवार को उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.
बता दें कि दिल्ली में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं, जिसको देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ही एक हफ्ते तक दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला किया था.
एलजी कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली के राज निवास मार्ग स्थित लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल के कार्यालय में 13 लोगों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. एलजी के कार्यालय में काम करने वाले सभी लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया है.

