रांची: कोरोना की मार राजस्व पर भी देखने को मिल रही है. निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्रीे की संख्या मुश्किल से दहाई अंक पहुंच पा रही है. यह स्थिति केवल रांची मुख्य कार्यालय की ही नहीं बल्कि, बुंडू, ग्रामीण क्षेत्र, अर्बन-2 व अर्बन-3 की भी स्थिति खराब है.
रांची मुख्य कार्यालय में सात दिनों में 52 डीड हुई. वहीं, बुंडू में तीन दिनों में मात्र आठ डीड हुई. जबकि, ग्रामीण क्षेत्र में 48, अर्बन-2 में 20 व अर्बन-3 में 25 डीड हुए हैं. आम दिनों में जितनी डीड हुआ करती थी वह संख्या सात दिन में पहुंच रही है. कर्मचारियों ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से लोग कार्यालय नहीं आ रहे हैं. जिस वजह से रजिस्ट्री प्रभावित हो रही है. इनमें ज्यादातर जमीन के डीड हैं. इनमें फ्लैट की रजिस्ट्री नाममात्र की है. निबंधन कार्यालयों में किसी-किसी दिन मात्र डीड ही हुई है.
पिछले तीन से सात दिनों में होने वाले डीड की संख्या इस प्रकार:
रांची मुख्य कार्यालय-
- 20 मई- 04
- 21 मई-02
- 22 मई- 05
- 23 मई-05
- 26 मई-14
- 27 मई-17
- 28 मई- 05
- कुल डीड की संख्या-52
ग्रामीण क्षेत्र:
- 20 मई-04
- 21 मई-05
- 22 मई-03
- 23 मई-10
- 26 मई-10
- 27 मई-08
- 28 मई-08
- कुल डीड की संख्या-48
अर्बन-2:
- 20 मई- 01
- 21 मई-02
- 22 मई-07
- 23 मई-03
- 26 मई-02
- 28 मई-05
- कुल डीड की संख्या-20
बुंडू:
- 26 मई: 03
- 27 मई: 02
- 29 मई: 03
- कुल डीड की संख्या : 08
अर्बन-3:
- 19 मई: 07
- 20 मई:02
- 21 मई:03
- 22 मई:01
- 23 मई:02
- 26 मई:05
- 27 मई: 02
- 28 मई: 03
- कुल डीड की संख्या:25

