BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली में समय से पहले दिखा कोरोना का तीसरा चरम, अभी और बढ़ेगा संक्रमण

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
Corona Update Jharkhand: 207 नये कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या बढ़कर हुई 4783
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ता दिख रहा है. त्योहारी सीजन में संक्रमण बढ़ने की उम्मीद पहले से ही जताई गई थी, लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में कोरोना का तीसरा चरम समय से पहले आता दिख रहा है. इसका एक बड़ा कारण बदलता मौसम और बढ़ता प्रदूषण भी है. निकट भविष्य में संक्रमण के और अधिक बढ़ने की आशंका है.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यहां तीन दिन में 12338 मामले सामने आए हैं. लगातार तीन दिन 4 हजार से अधिक मामलों का सामने आना बढ़ते खतरे का संकेतक है. सितंबर मध्य में भी मामले बढ़े थे, 16 सितंबर को 4473 मामले मामले सामने आए थे इसके बाद धीरे धीरे दैनिक मामलों की संख्या में कमी आने लगी. वहीं अब अक्टूबर के अंत में एक बार फिर इनमें उछाल आता दिखा.

संक्रमितों का आंकड़ा 3.59 लाख पार

हालांकि सोमवार को दिल्ली में अपेक्षाकृत कम मामले सामने आए. यहां सोमवार को 24 घंटों में कोरोना के 2832 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 54 मरीजों की जान गई है. इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 3,59,488 हो गए हैं. संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 25,786 है. वहीं 3,27,390 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यहां अब तक 6,312 लोगों की जान जा चुकी है.

दिल्ली में अब तक 43,98,819 सैंपलों की जांच

दिल्ली सरकार द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार यहां बीते 24 घंटे में 11,817 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए. 22,594 टेस्ट रैपिड एंटिजन टेस्ट किट द्वारा किए गए. दिल्ली में अब तक कुल 43,98,819 सैंपलों की जांच की जा चुकी है. वहीं प्रति मिलियन पर 2,31,516 का टेस्ट किया जा रहा है. दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 2930 है. 24 घंटे में कंट्रोल रूम में कुल 288 कॉल रिसीव किए गए. कोविड एंबुलेंस के लिए 1160 कॉल आई.

होम आइसोलेशन में इतने कोरोना मरीज

इस समय दिल्ली के कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या 15757 है. जिसमें से 5404 बेड्स भरे हुए हैं और 10353 बेड्स खाली हैं. डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में कुल 7887 बेड्स हैं जिनमें से 858 भरे हैं और 6513 खाली हैं. वहीं डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर में कपल 527 बेड्स हैं जिनमें से 296 भरें हैं और 231 खाली हैं. इसके अलावा 16,396 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं.

https://bnnbharat.com/nitish-took-a-dig-at-saadhu/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे

Next Post

खत्री समाज भी अब चलाएंगे सदस्यता अभियान

Next Post
खत्री समाज भी अब चलाएंगे सदस्यता अभियान

खत्री समाज भी अब चलाएंगे सदस्यता अभियान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d