BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना के बीच डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की धमक, 73 मामले आए सामने

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in समाचार
कोरोना के बीच डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की धमक, 73 मामले आए सामने
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोविड-19 महामारी के बीच एक और लड़ाई दिल्ली के सिर पर मंडरा रही है. दिल्ली में वेक्टर जनित बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं. तीनों नगर निगमों द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, शहर में अब तक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के 73 मामले दर्ज किए गए हैं. इन 73 मामलों में से 38 मलेरिया के हैं, 22 डेंगू के हैं और शेष 13 चिकनगुनिया के हैं.

हालांकि, इस संख्या को लेकर अधिकारी काफी आशावादी हैं. उनका मानना है कि स्थिति नियंत्रण में है क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में यह संख्या 30 प्रतिशत कम है.

2019 में शहर में इस समय तक डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के 107 मामले दर्ज हो चुके थे. उत्तरी दिल्ली नगर निगम की अतिरिक्त नगर आयुक्त इरा सिंघल ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है और आने वाले दिनों में इससे निपटने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं.”

सिंघल ने यह भी कहा कि एमसीडी कर्मचारी इस प्रकोप को रोकने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “घरों में मच्छरों के प्रजनन की जांच, फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे आदि कर रहे हैं. इसके अलावा हम निवासियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी कर रहे हैं.”

सिंघल ने यह भी कहा कि एमसीडी निरीक्षण अभियान चला रही है. उन व्यक्तियों या प्रतिष्ठानों को दंडित किया जा रहा है, जहां मच्छरों के प्रजनन स्थल पाए जाते हैं. आंकड़ों के अनुसार, निगमों ने अब तक 11,942 कानूनी नोटिस दिए हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ 106 अभियोग चलाए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से हम सभी को होना होगा मजबूतः उपायुक्त

Next Post

बाजार में आ गये सुल्तान, शाहरुख, सैफ… 80 हजार रुपये तक है कीमत

Next Post
बाजार में आ गये सुल्तान, शाहरुख, सैफ… 80 हजार रुपये तक है कीमत

बाजार में आ गये सुल्तान, शाहरुख, सैफ... 80 हजार रुपये तक है कीमत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d