दिल्ली: बीएसएफ के 30 और जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इमें दिल्ली से 6 और त्रिपुरा से 24 शामिल हैं. इन सबका इलाज एस्म, झज्जर और अगरतला में जीबी पंत अस्पताल में चल रहा है. बीएसएफ ने यह जानकारी दी है.
गुरुवार को हुई थी दो जवानों की मौत की पुष्टि
गुरुवार को बीएसएफ ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस के दो जवानों के बाद अब बीएसएफ के भी दो जवानों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है. बेहद तेजी से फैल रहे वायरस ने महज 24 घंटे में बीएसएफ के 41 और जवानों को चपेट में ले लिया.
बीएसएफ के दो जवानों की मौत कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है. इनमें एक जवान सुपर स्पेशियलिटी क्लीनिक में उपचार कराने के दौरान संक्रमित हुआ था, जबकि दूसरे जवान को 3 मई सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
4 मई को हालत खराब होने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. हालांकि, तब तक सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका था.
बीते बुधवार को जब अस्पताल से रिपोर्ट आई तो पता चला कि जवान कोरोना संक्रमित था. इसे लेकर सीमा सुरक्षा बल ने शोक व्यक्त किया है. बीएसएफ के महानिदेशक सहित अन्य सभी सीमा प्रहरियों ने संवेदना व्यक्त की है.

