रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स जिस लगन और निष्ठा से झारखण्डवासियों की सेवा कर रहे हैं, वह अद्भुत है. मैं सभी कोरोना वॉरियर्स चिकित्सक, पारा मेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी तथा अन्य सभी को धन्यवाद देता हूं, जोहार करता हूं. हमें मिलकर कोरोना के संक्रमण को परास्त करना है.
कोरोना और हेपटाइटिस-बी संक्रमित का हुआ ऑपेरशन
मुख्यमंत्री को रिम्स प्रबंधन ने जानकारी दी कि एक कोविड मरीज, जिसकी आंत फट गई थी. उसका आपातकालीन ऑपेरशन किया गया. मरीज हेपटाइटिस-बी से भी संक्रमित है. ऑपरेशन से संक्रमण का खतरा अधिक होने के बावजूद मरीज की जान बचाने के लिए ऑपेरशन किया गया. मरीज की स्थिति अभी स्थिर है.

