-
शेष दो-तीन दिन का है लॉट
-
6000 सेट पहुंचा था झारखंड
रांची: झारखंड में कोरोनिल दवा की मांग लगातार बढ़ रही है. पहले खेप में यहां लगभग 6000 सेट आया. हर चिकित्सालयों में इस दवा को लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही. दवा आने की खबर आते ही लोग सुबह से ही चिकित्सालय पहुंचने लगे थे.
पहला खेप 10 जुलाई को झारखंड आया. इस संबंध में छवि विरवानी बताते हैं कि 6000 सेट में अब मात्र दो-तीन दिन का शेष बचा है. दूसरा खेप तीन-चार दिनों में आ जायेगा. दूसरे खेप में कोरोनिल का चार हजार सेट झारखंड आने वाला है. उन्होंने दावा किया कि पूरे भारत में यह दवा सबसे पहले झारखंड को ही उपलब्ध करायी गयी है, क्योंकि, झारखंड बाबा रामदेव की प्राथमिकता सूची में सबसे उपर है. उन्होंने बताया कि कोरोनिल का रिस्पांस मिल रहा है. इस दवा का इस्तेमाल करने वाले लोग भी इसे बेहतर बता रहे हैं. उन्होंने बताया कि लोगों में साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं.
दवा की खुराक पैकेट में लिखी है:
दवा कैसे लेनी है और कितना डोज लेना है इसकी जानकारी दवा के पैकेट में ही लिखी हुई है.
रांची के पतंजलि चिकित्सालयों व आरोग्य केंद्रों में मिल रही है कोरोनिल दवा:
कोविड-19 रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा कोरोनिल आज से रांची के पतंजलि चिकित्सालय में लोगों के लिए उपलब्ध हो गयी है. यह दवा रातू रोड, हजारीबाग रोड, स्टेशन रोड व पतंजलि आरोग्य केंद्र अशोक नगर, कांके रोड के अलावा सभी आरोग्य केंद्रों व चिकित्सालयों में उपलब्ध है. इसकी कीमत 545 रुपये है.

