BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CM नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर: जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
अगले एक महीने तक पार्टी किसी भी आंदोलन, प्रदर्शन में भाग नहीं लेगी: जेपी नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

पुडुचेरी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार मुक्त तथा विकासोन्मुखी सरकार देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है.

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में भाजपा 30 में से 23 सीटों पर जीत हासिल करेगी. नड्डा ने दावा किया कि पिछले 35 साल में कांग्रेस के राज में केंद्र शासित प्रदेश की 52 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे है. उन्होंने कहा कि पेशेवर पाठ्यक्रम संचालित करने वाले कॉलेजों में भी भ्रष्टाचार फैला हुआ है.

यहां एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने लंबे समय तक स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवाए और भ्रष्टाचार के कारण पुडुचेरी के छात्रों को कालेजों में केंद्रीय सीटें आवंटित नहीं की गईं.

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में पुडुचेरी को केंद्र से 70 प्रतिशत अनुदान मिलता था लेकिन नारायणसामी के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद इसमें कटौती कर 30 प्रतिशत कर दिया गया.

उन्होंने कहा कि पुडुचेरी कर्ज के जाल में फंस गया तथा 76 प्रतिशत युवा बेरोजगार हो गए और खादी जैसे सहकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को चार साल तक वेतन नहीं दिया गया. पुडुचेरी में अप्रैल या मई की शुरुआत में चुनाव हो सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अजब-गजब: बिजली कड़कने पर दूल्हा डरा तो दुल्हन ने मंडप में ही तोड़ दी शादी

Next Post

CM बघेल सुकमावासियों को देंगे 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Next Post
CM बघेल सुकमावासियों को देंगे 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

CM बघेल सुकमावासियों को देंगे 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d