BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भ्रष्टाचार मामला: CBI ने अनिल देशमुख के निजी सहायकों को भेजा समन

by bnnbharat.com
April 11, 2021
in समाचार
वसूली मामला: अनिल देशमुख के खिलाफ CBI जांच के आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के निजी सहायकों को तलब किया.

अधिकारियों ने बताया कि संजीव पलांडे और कुंदन को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया है.

सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह जबरन वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे.

वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की जांच का सामना कर रहा है. कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे.

सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी. इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है. सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी फरार

Next Post

पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर की प्रेमिका सहित 5 अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

Next Post
ट्रक का शीशा तोड़ कर लूटपाट करने वालों को पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर की प्रेमिका सहित 5 अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d