जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,
प्रयागराज: प्रयागराज के सोरांव विधानसभा सभा के मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलाई बाजार महमदपुर में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया. प्रयागराज के घीनपुर ग्राम सभा के तिलाई बाजार महमदपुर में एक व्यापारी की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से महमदपुर में लोगों के अंदर डर घर बस गया है. व्यापारी का नाम राकेश केसरवानी हैं. जिसकी पत्नी की तबीयत कई दिनों से खराब होने से कोरोना वायरस टेस्ट करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है.
व्यापारी ने अपनी पत्नी की थर्मल स्क्रीनिंग ब्लॉक मऊआइमा में करवाने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने की संभावना है. कोरोना वायरस रिपोर्ट के लिए सैंपल भेज दिया गया है. राकेश केसरवानी के घर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है. राकेश केसरवानी के पास किराने के सामान का स्टोर भी है जहां पर लोग सामान खरीदते थे जिससे लोगों के अंदर डर बस गया है. प्रशासन द्वारा घर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया है. मरीज के घर का सैनिटाइजेशन भी हो चुका है.

