BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा, सिविल सर्जन समेत 4 सस्पेंड, 6 बर्खास्त

by bnnbharat.com
February 13, 2021
in Uncategorized
कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा, सिविल सर्जन समेत 4 सस्पेंड, 6 बर्खास्त
Share on FacebookShare on Twitter

पटनाः बिहार में कोरोना जांच के दौरान गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है.

बिहार के जमुई में कोरोना की फर्जी जांच के मामले में वहां के सिविल सर्जन और चार स्वास्थ्य कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कोरोना की फर्जी जांच का मामला सामने आने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए उनके निर्देश पर जमुई के सिविल सर्जन डॉ विजयेंद्र सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुधांशु नारायण लाल, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विमल कुमार चौधरी, बरहट के प्रभारी डॉ एन के मंडल और सिकंदरा के प्रभारी डॉ साजिद हुसैन को निलंबित किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए जमुई में कोरोना जांच से जुड़े आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया. इनमें जमुई के जिला प्रोग्राम मैनेजर, सिकंदरा और बरहट के दोनों प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों के हेल्थ मैनेजर, लैब टेक्नीशियन एवं एएनएम शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग ने जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी को इन कर्मियों की पहचान कर बर्खास्त करने का निर्देश दिया है.

बता दें कि हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि कम कोरोना जांच कर बिहार सरकार ने अधिक जांच के आंकड़े जारी किए हैं. वहीं, ऐसा करके बड़ी रकम की हेराफेरी की गई है. इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद नीतीश सरकार पर सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष इस मामले में हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर कोरोना जांच में घोटाला करने का आरोप लगाया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिरफ्तार जैश आतंकी का खुलासा, NSA अजीत डोभाल की आतंकियों ने की थी रेकी

Next Post

15 फरवरी से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज

Next Post
पाक की धमकियों के बावजूद कश्मीरी छात्र पहुंच रहे हैं स्कूल, परीक्षाओं की डेटशीट जारी

15 फरवरी से खुलेंगे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d