हजारीबाग: सदर विधानसभा प्रत्याशी नदीम खान ने चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया और ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुए.
इस दौरान उन्होंने पेलावल में एक बैठक का आयोजन अब्दुल मजीद की अध्यक्षता में किया. जिसमें उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए मजलिस के सदर विधानसभा प्रत्याशी नदीम खान ने कहा कि आज चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है.
सरकारी विभागों में एक मामूली कर्मचारी से लेकर वरीय अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. रोजगार के अवसर खत्म कर दिया गए हैं. जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की सरकारी पहल की जाती, वहीं बेरोजगारी, महंगाई अपने चरम सीमा पर है.
उन्होंने कहा कि हमें मजलिस ने इन मुद्दों को लेकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है. जिसमें आप सभी का समर्थन की आवश्यकता है. आप के समर्थन से ही हम इन सभी मुद्दों पर लड़ाई लड़ेंगे.
इस मौके पर राजू अंसारी, सरफराज, शाहिद, सफीक, अशफाक, मोहम्मद आसिफ के अलावा सैकड़ों समर्थकों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

