रांची:- वार्ड 37 के जगन्नाथपुर स्थित बड़कागढ़ में जूनियर फुटबॉल क्लब द्वारा रविवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 08 टीमें भाग ले रही है.
इस टूर्नामेंट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 37 के पार्षद आनंदमूर्ति उर्फ पप्पू सिंह शामिल हुए. उन्होंने इस टूर्नामेंट का उद्घाटन कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. इस फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा.

