रांची: वार्ड संख्या 19 के कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं पार्षद रोशनी खलखो के सहयोग से प्रतिदिन सार्वजनिक निशुल्क भोजन कराया जा रही रहा है, जिसमें रोज सैकड़ों लोगों को भोजन कराया जा रहा है.
भोजन बनाने का काम पार्षद रोशनी खलखो स्वयं करती हैं. वह बताती हैं कि लोगों के लिए भोजन बनाने में मुझे आनन्द आता है और मैं खुद से भोजन बनाती हूं ताकि भोजन की शुद्धता बनी रहे और साथ ही बनाने और भोजन परोसने में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन हो सके.
भोजन कार्यक्रम में सहयोगी धनंजय सिंह ,सुजित उरांव, आशीष, अमित, धर्मेंद्र राज, संजीव गुप्ता, आनन्द,सहित कई लोग उपस्थित रहते हैं.

