रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने और हंगामा मामले में आरोपी पार्षद रोशनी खलखो को रांची सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.एजेसी 1 की कोर्ट ने रोशनी खलखो और दो महिला के द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत याचिका को मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने 10-10 हज़ार के दो निजी मुचलकों पर जमानत दी है.

