गोड्डा (पथरगामा): थाना क्षेत्र के हिलावे ग्राम में दो पक्षों में मारपीट को लेकर पथरगामा थाना में दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गईं हैं.
प्रथम पक्ष से किरण देवी ने घर में घुसकर मारपीट करने के साथ ₹60000 निकालने एवं गलत व्यवहार करने का दिनेश दास पर आरोप लगाया है.
आवेदन में कहा है कि घर में कोई नहीं था केवल बेटी थी. इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया गया. उसने दिनेश दास, आशीष संतोष दास, मनोज रविदास समेत कुल 9 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
घटना को लेकर कांड संख्या 99/20 दर्ज कराया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश दास ने प्रथम पक्ष के प्रकाश दास, किरण देवी सहित चार लोगों पर मारपीट करने और गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया.
कांड संख्या 100/20 दर्ज किया गया. के साथ सुसंगत धाराओं के सहित प्राथमिकी दर्ज की गई है.
थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

