BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जालसाजी व हेराफेरी: करोड़ों का धान लेकर ‘SRV FOOD’ ने नहीं दिया चावल, FIR दर्ज

by bnnbharat.com
February 3, 2021
in समाचार
अवैध रूप से कार्ड बना कर राशन उठाव करने पर एफआईआर
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: करोड़ों की हेराफेरी के आरोप में देवघर की चावल मिल एसआरवी फूड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस सिलसिले में झारखंड स्टेट फूड एंड सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड, दुमका के सहायक सुरेंद्र प्रसाद के बयान पर जालसाजी व हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया है.

एसआरवी फूड पर राशि भुगतान नहीं करने का आरोप है. उस पर वर्ष 2012-13 के दौरान सरकारी चावल की करीब 4.12 करोड़ राशि बकाया थी. इसमें से 3.04 करोड़ का मामला गोड्डा और 1.08 करोड़ दुमका जिले का है. इस रकम को अब तक जमा नहीं कराया गया है. इसी आलोक में एमडी दिलीप तुर्की ने दुमका जिला प्रबंधक अल्बर्ट विलुंग को मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया था. 

जिला प्रबंधक के निर्देश पर सुरेंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज कराया. बताया गया कि एसआरवी फूड को पैक्स के माध्यम से धान दिया गया था. बदले में उन्हें चावल देना था, लेकिन वह चावल नहीं दे पाए. बाद में उन्हें पैसा जमा कराने को कहा गया, लेकिन उन्होंने पैसा भी जमा नहीं कराया. इसे लेकर कई बार उन्हें नोटिस भेजा गया, मगर इसका भी कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सावधान: 25 लाख ‘Airtel’ यूजर्स का डाटा लीक…

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल में मेगा रैली का प्लान

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बंगाल में मेगा रैली का प्लान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d