BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका में 18 व बेरमो में 17 राउंड में मतगणना होगी पूरी

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
सिसई, गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण सम्पन्न
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में दुमका और बेरमो विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. दुमका में 18 राउंड और बेरमो में 17 राउंड में मतगणना पूरी होगी.

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी को लेकर मतगणना को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कल सुबह आठ बजे मतों की गिनती होगी और दोपहर बाद चुनाव परिणाम मिल जाने की संभावना है.

दुमका में मतों की गिनती दुमका इंजीनियरिंग कालेज में होगी, जहां अभी वज्रगृह बनाया गया है और 3  नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी इवीएम को कडी सुरक्षा में रखा गया है. मतगणा कर्मियों और अधिकारों को प्रशिक्षण देने का काम अंतिम चरण में है.

दोनों ही सीटों पर सीधा मुकाबला है. दुमका में भाजपा व झामुमो जबकि बेरमो में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर मानी जा रही है. गौरतलब है कि कोरोना काल में झारखंड की दो सीटों पर उपचुनाव में 2019 के चुनाव से वोट प्रतिशत थोड़ा कम रहा, पर मतदाताओं में उत्साह ज्यादा देखा गया था. दुमका में इस बार 65.27 और बेरमो में 60.20 प्रतिशत मतदान हुआ. 2019 में विधानसभा चुनाव में दुमका में 67.14 और बेरमो में 60.93 प्रतिशत वोट पड़े थे.

दुमका में झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन का भाजपा की लुईस मरांडी और बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी अनूप सिंह का भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल से सीधा मुकाबला है. 

दुमका में चार वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है. दुमका झामुमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कर्म क्षेत्र रहा है तो वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्वाचन क्षेत्र भी. 2019 के चुनाव में बरहेट के अलावा हेमंत यहां से भी चुनाव जीते थे. उन्होंने इस चुनाव को कितना गंभीरता से लिया है, इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि लगातार सात दिनों तक वह एक छोटे से विधानसभा क्षेत्र में लगातार कैंप करते रहे.

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने तो अपनी पूरी ताकत ही दुमका में ही झोंक दी थी. भाजपा में उनकी वापसी के बाद यह पहला चुनाव है. दुमका में भाजपा की जीत-हार से मरांडी का राजनीतिक करियर प्रभावित होगा. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी चुनाव परिणाम से प्रभावित होंगे.

ज्ञातव्य हो कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था. इसकी वजह से वहां पर उपचुनाव हुआ. जबकि  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका 2 विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी. उन्हें एक सीट छोड़ना था. ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया. इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई और वहां उपचुनाव हुआ.

https://bnnbharat.com/fire-in-six-shops-loss-of-millions/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस नेत्री की हत्या के विरोध में बंद रही दुकानें

Next Post

RJD कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर काटा केक

Next Post
RJD कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर काटा केक

RJD कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर काटा केक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d