रांची: भारत रत्न राजीव गांधी के जन्म दिवस पर मांडर विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने आज अपने आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तिर्की ने स्वर्गीय गांधी को एक सच्चे प्रणेता के रूप में याद किया. उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने काफी तरक्की की और यह उनका ही योगदान है की देश के अंदर डिजिटल क्रांति का सूत्रपात हुआ.
राष्ट्रीय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जा सका और युवाओं के मताधिकार उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष कर दिया गया.
सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में तिर्की ने कहा कि स्वर्गीय गांधी के आदर्श को आज भी अपनाये जाने की आवश्यकता है.

