BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नदी के नीचे बनने वाली सबसे लंबी सुरंग जो होगी चीन से बड़ी, मिली मंजूरी

14.85 किलोमीटर होगी लंबाई

by bnnbharat.com
July 15, 2020
in समाचार
नदी के नीचे बनने वाली सबसे लंबी सुरंग जो होगी चीन से बड़ी, मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  अब ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 14.85 किलोमीटर की सुरंग बनने जा रही है. जिससे अरुणाचल प्रदेश से असम तक सड़क परिवहन पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा. केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश से असम तक के लिए सड़क परिवहन को तेज करने के लिए टनल बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

ये सुरंग नदी के नीचे बनने वाली सबसे लंबी सुरंग होगी. इससे पहले पूर्वी चीन की ताइहू झील के नीचे  सुरंग बन रही थी. असम के गोहपुर (एनएच-54) से नुमालीगढ़ (एनएच-37) को जो़ड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे चार लेन की सड़क बनाने को मंजूरी मिल गई है.
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने सुरंग की विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट को मंजूरी दी है. ये सुरंग अमेरिकी कंपनी की ओर से बनाई जाएगी.

बता दें कि अमेरिका की लुईस बरजर कंपनी ने ये सुरंग बनाने के लिए प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डीपीआर को तैयार कर लिया है. इस सुरंग की खास बात यह है कि इसके अंदर से सैन्य वाहन और हत्यारों से लैस वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी.

साल 2020 के दिसंबर महीने से इस सुरंग को बनाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा. सुरंग के अंदर हवा का दवाब काफी कम होगा, इसके लिए सुरंग के अंदर ताजी हवा के लिए वेंटीलेशन सिस्टम, फायर फाइटिंग, लाइट की व्यवस्था और इमरजेंसी एक्जिट की सुविधाएं भी दी जाएंगी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इन पुलिस पदाधिकारियों/ कर्मियों को है सबसे ज्यादा संक्रमण का खतरा, नहीं हो रहा निर्देश का पालन

Next Post

नदी में डूबा युवक, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

Next Post
नदी में डूबा युवक, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

नदी में डूबा युवक, घंटों मशक्कत के बाद भी नहीं मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d