रांची : लॉकडाउन की अवधि के दौरान निजी स्कूलों से फीस माफी को लेकर 14 जून को अभिभावकों का देशव्यापी आंदोलन होगा. इसे लेकर झारखंड सहित देश के सभी राज्यों के पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मीडिया के समक्ष ऑनलाइन प्रेसवार्ता में अपनी बात रखी. ऑल स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के झारखंड अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कल राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष प्रातः 11:00 बजे से यह कार्यक्रम होगा. जिसमें मुख्य मांग ये है –
1. आर्थिक संकट से जूझ रहे अभिभावको की लॉक डाउन अवधि की तिमाही फ़ीस माफ़ हो.
2. देश मे कोरोना के बढ़ते प्रभाव के कारण जब तक स्थिति सामान्य न हो या वैक्सीन न बने तब तक बच्चो के स्कूल न खुले.
3 छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ते दुष्प्रभाव के कारण बच्चों की ऑनलाइन क्लास 1से 8 तक पर रोक लगे.
4 संबद्धता प्राप्त राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों की पिछले पांच साल की इनकम टैक्स ,बैलेंस शीट की जांच हो और उन्हें पब्लिक पोर्टल पर अपलोड किया जाय.
5 संबद्धता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में कार्य कर रहे टीचिंग नन-टीचिंग स्टाफ की सैलरी सातवें वेतनमान के अनुरूप मिल रही है कि नहीं इसकी जांच हो.
6 संबद्धता प्राप्त राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों में जिला स्तर पर हर स्कूल में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के एक्ट के तहत कमेटी गठित की जाय.
7 सभी सरकारी स्कूलों में गरीब बच्चों का नामांकन निशुल्क हो! एक देश, एक शिक्षा, एक बोर्ड औऱ एक ही पाट्यक्रम हो
8. 14 जून को एक साथ पूरे देश मे चलेगा ट्वीटर के माध्यम से अभिभावकों के हल्ला बोल का एक हैशटेग. 14, जून सुबह 9 बजें दिया जाएगा सभी अभिभावकों एक हैशटैग जिसके द्वारा अभिभावक पहुचायेंगे अपनी आवाज़ सरकार तक.
9. 14 जून,* को ज़िलें के सभी पेरेंट्स अपने अपने हिसाब से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लिखे हुए स्लोगन प्लेकार्ड के साथ साइलेंट प्रोटेस्ट करेंगे
10. 14 जून, को प्रत्येक ज़िलें के अभिभावकों का एक प्रतिनिधि मंडल अग़र मुमकिन हो तो अपने ज़िलें के डीसी कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन देंगे. जो सीएम/पीएम/एचआरडी/गृहमंत्री एवम/एनसीपीसीआर के नाम होगा.
11. 14, जून को सभी पेरेंट्स एक प्ले-कार्ड को अपने हाथों में लेकर एक 10-15 second का एक वीडियों या फ़ोटो दिये गये ट्वीटर हैशटेग एवं फेसबुक पर अपलोड करेंगे.
12. 14 जून को सभी अभिभावक अपनी वॉट्सएप-डीपी पर शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लगा कर रखेंगे।
13. 14 जून* को प्रत्येक ज़िले के सभी अभिभावक निम्न मेल आईडी पर cmup@nic.in, minister.hrd@gov.in, cp.ncpcr@nic.in
एवं dmgha@nic.in निम्न मुद्दों को मेल द्वारा शासन एवं सरकार को भेजे.
अजय राय ने बताया कि देश के अभिभावक देश मे लॉक डाउन होने के कारण लगातर फीस माफी सहित अन्य मांगों को लेकर लगातार अपनी आवाज सरकार तक पहुँचा रहे है. सरकार अभिभावको की मांगों को लेकर गंभीर दिखाई नही दे रही है. ऑन लाइन कॉन्फ्रेंस में अजय राय, सीमा त्यागी, हितेश कौशिक, सीमा अग्रवाल, चन्जीत जी, हरिस मेहरा,अतुल रहेजा, बासुदेव भट्ट, प्राजक्ता पेठकर, रुपाली पाटिल, अभिषेक खरे,श्रीमती गुंजन कुमारी, विवेक त्यागी आदि ने सम्बोधित किया.

