बेतिया पश्चिम चम्पारण : जिला अन्तर्गत बगहा मुख्य मार्ग एनएच 727 पर ऑटो-एटीएम कैश वैन दुर्घटना में एक परिवार के 3 बच्चे व चालक समेत 4 लोगों की मौत हो गयी है. एक दम्पति गम्भीर रूप से घायल हो गएहै. लौरिया से बगहा जाने के क्रम में ऑटो रिक्शा (टेम्पू) एवं कैश वैन की सीधी टक्कर में ऑटो रिक्शा चालक समेत 4 (चार) की घटनास्थल पर मौत की ख़बर है. दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की ख़बर की सूचना पर लौरिया पुलिस पहुँच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक दंपती की गंभीर स्थिति देखकर बेतिया रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार चौतरवा थाने के राय बहुअरी निवासी रवि कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी पम्मी, दो पुत्र एवं एक पुत्री के साथ लौरिया से समान खरीद कर राय बहुअरी जाने के दौरान सिरकहिया धांगड़टोली के पास दुर्घटना के शिकार हो गये. दुर्घटना में मरने वालों में रवि के दोनो पुत्र कृष कुमार उम्र 6 वर्ष बेटी रीतिका उम्र 3 वर्ष एवं छोटा पुत्र लक्ष्य उम्र डेढ़ वर्ष एवं टैंपू चालक दीपक कुमार राय बहुअरी भी शामिल है. घायल में रवि श्रीवास्तव एवं पम्मी श्रीवास्तव जीवन मृत्यु से जूझ रहे हैं. कैश वैन मौके से फरार होने में सफल रहा.
इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया है, जहां प्रशासन पहुँच चुका है. जानकारी के अनुसार रवि श्रीवास्तव गांव से टेम्पू लेकर बहन की शादी की तैयारी के लिए खरीदारी करने लौरिया सपरिवार गया, जहां से लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार बन गया. रवि की बहन का सोमवार कथा मटकोर है तथा मंगलवार को विवाह है. रवि के तीन मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत ने सबको रुला दिया है.

