BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

समाजसेवी शांति सिंह के सौजन्य से गरीबों को मिल रहा भोजन व राशन

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in Uncategorized
समाजसेवी शांति सिंह के सौजन्य से गरीबों को मिल रहा भोजन व राशन

समाजसेवी शांति सिंह के सौजन्य से गरीबों को मिल रहा भोजन व राशन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: महिला हितों के संरक्षण के लिए काम करने वाली अखिल भारतीय स्तर की संस्था ऑल इंडिया वीमेन्स कॉन्फ्रेंस की हटिया- तुपुदाना शाखा की अध्यक्ष और लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता शांति सिंह के सौजन्य से लॉकडाउन के दौरान गरीबों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है.

आज गुरुवार को लॉकडाउन के 36 वें दिन भी तुपुदाना स्थित आरके मिशन रोड पर अवस्थित हैप्पी चिल्ड्रन स्कूल परिसर में लगभग एक सौ गरीबों को भोजन कराया गया. इसके अलावा सिंह जरूरतमंदों के बीच राशन का भी वितरण कर रही हैं. पीड़ित मानवता की सेवा के इस कार्य में उन्हें विभिन्न संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है.

वहीं दिलबाग सिंह और सामाजिक कार्यकर्ता विजय नागवेकर भी मानवता की सेवा के इस कार्य में बहुमूल्य सहयोग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन की अवधि तक गरीबों को दोपहर में एक समय का भोजन प्रतिदिन कराए जाने का सिलसिला जारी रहेगा. गरीबों को भोजन कराने व जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री और अन्य उपयोगी सामान बांटने में उन्हें कई सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है.

इसमें प्रयास डेवलपर्स, रंधावा कंस्ट्रक्शन, हेमू फाउंडेशन सहित विभिन्न संस्थाएं और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के लिए हो रही परेशानियों को देखते हुए उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की ओर से भी सहयोग प्राप्त हो रहा है. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता लाल काली नाथ शाहदेव की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटक ने विकसित किया एक रोबोट, स्वास्थ्यकर्मियों की करेगा मदद

Next Post

सीएम ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुःख

Next Post
सीएम ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुःख

सीएम ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया दुःख

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d