Ranchi: 20 अगस्त गुरूवार को झारखंड में 517 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें रांची से 114, बोकारो से 22, चतरा से 03, देवघर से 11, धनबाद से 84, दुमका से 07, जमशेदपुर से 61, गढ़वा से 11, गिरिडीह से 02, गोड्डा से 02, गुमला से 12, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 05, खूंटी से 19, कोडरमा से 09, लातेहार से 12, लोहरदगा से 07, पलामू से 44, रामगढ़ से 30, सहिबगंज से 02, सरायकेला से 11, सिमडेगा से 12 और चाईबासा से 26 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 26938 हो गयी है. वहीं, आज 9 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ लिया. इधर 754 लोग स्वस्थ हुए हैं.
वर्तमान में झारखंड में 10094 एक्टिव मामले हैं. 17320 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 286 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गयी है.
बता दें कि 19 अगस्त बुधवार को झारखंड में 967 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें रांची से 150, बोकारो से 14, चतरा से 01, देवघर से 129, धनबाद से 08, दुमका से 10, जमशेदपुर से 208, गढ़वा से 04, गिरिडीह से 01, गोड्डा से 13, गुमला से 43, हजारीबाग से 67, जामताड़ा से 06, खूंटी से 19, कोडरमा से 16, लातेहार से 41, लोहरदगा से 27, पाकुड़ से 12, पलामू से 82, रामगढ़ से 38, सहिबगंज से 18, सराईकेला से 27, सिमडेगा से 10 और चाईबासा से 23 मरीज शामिल थे. इन मरीजों के साथ सूबे में संक्रमितों की कुल संख्या 26300 हो गयी थी.

