BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भविष्य में कोविड-19, नोटबंदी और GST फेलियर पर स्टडी में होंगी शामिल: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in समाचार
भविष्य में कोविड-19, नोटबंदी और GST फेलियर पर स्टडी में होंगी शामिल: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की स्थिति लगातार बिगड़ी हुई दिख रही है.देश में हर रोज औसतन 20 हजार कोरोनो के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 24 हजार 248 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 425 लोगों की इस वायरस से जान चली गई है.

भारत अब रूस को पीछे छोड़कर कोरोना के संक्रमण के मामले में टॉप तीन में पहुंच गया है.देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार सरकार पर निशाना भी साध रहे हैं।

राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो ट्वीट कर केंद्र सरकार को घेरा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि भविष्य में जब फेलियर पर कोई स्टडी होगी, तो इन बातों को बताया जाएगा. राहुल गांधी ने अपने वीडियो के कैप्शन में कोविड-19, नोटबंदी और जीएसटी का लागू करने का जिक्र किया है.

राहुल गांधी का कहना है कि इन्हें हार्वर्ड के बिजनेस स्कूल में फेलियर के तौर पर पढ़ाया जाएगा. ट्वीट के साथ-साथ राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को 21 दिनों में जीता जाएगा.

वीडियो में दिखाया गया है कि अब कोरोना वायरस से जारी जंग को सौ दिन से ऊपर हो गए हैं, जबकि भारत कोरोना वायरस की रैंकिंग में तीसरे नंबर पर पहुंच चुका है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Tribute: सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने एक्टर के नाम पर रजिस्टर कराया तारा

Next Post

पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Next Post
पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पिछले 24 घंटों में भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d