BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए हुआ कोविड-19 स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन, कुल 46 पत्रकारों ने लिया हिस्सा

जिला प्रशासन का योगदान सराहनीय : प्रदेश अध्यक्ष पत्रकार संघ

by bnnbharat.com
May 8, 2020
in Uncategorized
मीडिया प्रतिनिधियों के लिए हुआ कोविड-19 स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन, कुल 46 पत्रकारों ने लिया हिस्सा

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए हुआ कोविड-19 स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन, कुल 46 पत्रकारों ने लिया हिस्सा

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: कोरोना वायरस से बचाव एवं इसके रोकथाम हेतु पूरे देश में लॉकडाउन की अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान पत्रकारों द्वारा समाचार संग्रहण करने हेतु लगातार किए जा रहे क्षेत्र भ्रमण को देखते हुए. जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा शुक्रवार को रामगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कोविड-19 स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें कोविड 19 स्किरिनिंग व स्वास्थ्य जांच केंप में पत्रकार संघ (Aism ) प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा सहित कई पत्रकारों ने अपना अपना जांच करवाया.

बताते चलें कि स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच हेतु प्रशासन द्वारा कुल चार टीमों का गठन किया गया था. जिनके द्वारा बारी-बारी से कैंप में आए कुल 46 पत्रकारों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच की गई. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कीर्तिश्री भी पहुंची एवं हो रहे स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में आम लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने में आप सभी का कार्य सराहनीय है, लेकिन इसके साथ ही संक्रमण का खतरा बना रहता है. इसलिए जिला प्रशासन द्वारा आज कैंप का आयोजन किया गया है. जिसके माध्यम से आप सभी आश्वस्त हो सके कि आपको किसी प्रकार कि कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है. स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच के दौरान शुक्रवार चिकित्सकों द्वारा सभी मीडिया कर्मियों को कोविड-19 से बचने के उपाय जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, नियमित अंतराल पर हाथ धोना, चेहरे को हमेशा ढक कर रखने आदि जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इसके साथ ही सभी मीडिया कर्मियों को उनके मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराते हुए इस संबंध में भी जानकारी दी गई.
स्वास्थ्य कैंप के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनी रेजिना इंदवार ने मीडिया प्रतिनिधियों से बात करते हुए उन्हें सुदूरवर्ती क्षेत्रों में समाचार संग्रहण के दौरान सावधानियां बरतने एवं संवेदनशील इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से की गई बैरिकेडिंग को पार ना करने की अपील की.

स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच के दौरान आज सभी मीडिया कर्मियों को जिला प्रशासन द्वारा मास्क, ग्लव्स, दवाई एवं रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराया गया.

नगर परिषद की टीम द्वारा आज स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच कैम्प शुरू होने के पूर्व एवं कैम्प समाप्त होने के बाद पूरे जांच परिसर को सैनिटाइज किया गया.

स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम के दौरान आज सिविल सर्जन नीलम चौधरी, डॉ एस पी सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ शंकर प्रसाद सिंह, डॉ के एन प्रसाद, डॉ उदय श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय, डॉ स्वराज, डॉक्टर चंदन, डीपीएम देवेंद्र श्रीवास्तव, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, जनसंपर्क विभाग से नीतीश कुमार पासवान सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुर्दे के रोग से पीड़ि‍त रंगकर्मी ने सीएम को सुनाया अपना दुखड़ा

Next Post

CM योगी का फैसला, अयोध्या में राम मंदिर स्थल पर काम फिर शुरू

Next Post
CM योगी का फैसला, अयोध्या में राम मंदिर स्थल पर काम फिर शुरू

CM योगी का फैसला, अयोध्या में राम मंदिर स्थल पर काम फिर शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d