BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वुुहान से ही फैला कोविड-19: WHO

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
वुुहान से ही फैला कोविड-19: WHO

वुुहान से ही फैला कोविड-19: WHO

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिका बार-बार कहता रहा कोरोना को फैलाने के पीछे चीन का हाथ है, पूरी दुनिया चीन के वुहान शहर को बार-बार कोरोना के लिए जिम्मेदार ठहराती रही, लेकिन इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) कोरोना के खिलाफ चीन के कदमों की तारीफ करता रहा, लेकिन अब आखिरकार डब्लूएचओ ने ये माना है कि दुनियाभर में कोरोना चीन के वुहान से ही पहुंचा है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के फूड सेफ्टी जूनॉटिक वायरस एक्सपर्ट डॉ. पीटर बेन ऐंबरेक ने शुक्रवार को जेनेवा में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि वुहान की वेट मार्केट ने इसमें भूमिका निभाई है. यह साफ है लेकिन क्या भूमिका है इस दिशा में और ज्यादा रिसर्च की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस शहर में वायरस कहीं और से आया या इस वेट मार्केट से वायरस बाहर गया यही शोध का विषय है. लेकिन, यह सवाल जरूर उठता है कि कोरोना वायरस के फैलाव में इस शहर की भूमिका कितनी थी. हालांकि पीटर ने चीन पर लगाए जा रहे अमेरिका के आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया.

पीटर ने कहा कि मर्स वायरस ऊंटों से पैदा हुआ था, यह पता करने में एक साल लग गया था. मर्स वायरस 2012 में सऊदी अरब में आया और मध्य पूर्व में में फैल गया था. वो कहते हैं कि वेट मार्केट्स में नियमों का पालन किए जाने, साफ-सफाई की सुविधाओं को सुधारने पर काम करने की जरूरत है.

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि या तो वुहान के मार्केट से यह वायरस विकसित हुआ या फिर यहां से इसका फैलाव हुआ है. चीन के अधिकारियों ने जनवरी में इस मार्केट को बंद कर दिया था. इसके साथ ही वन्यजीवों के व्यापार में अस्थायी प्रतिबंध भी लगा दिया था. पीटर ने कहा कि यह बात साफ नहीं हो सकी कि जिंदा जानवरों या इन्फेक्टेड दुकानदारों या खरीददारों में से कौन वायरस को मार्केट में लाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

पेपर मिल में लगी आग, लाखों रुपये के कागज जलकर खाक

Next Post
पेपर मिल में लगी आग, लाखों रुपये के कागज जलकर खाक

पेपर मिल में लगी आग, लाखों रुपये के कागज जलकर खाक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d