BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

COVID-19 वैक्सीन कर ली है तैयार, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल: BAT

by bnnbharat.com
May 16, 2020
in समाचार
COVID-19 वैक्सीन कर ली है तैयार, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल: BAT

COVID-19 वैक्सीन कर ली है तैयार, इंसानों पर जल्द होगा ट्रायल: BAT

Share on FacebookShare on Twitter

ब्रिटिश: दुनियाभर में कोरोना वायरस के वैक्सीन के लिए वैज्ञानिक लगातार प्रयास कर रहे हैं. अब सिगरेट निर्माता ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (BAT) ने प्रायोगिक COVID -19 वैक्सीन तैयार करने का दावा किया है, जिसका परीक्षण जल्द मनुष्यों पर किया जायेगा.

सिगरेट निर्माता का कहना है कि वैक्सीन के प्री-क्लिनिकल ट्रायल ने सकारात्मक प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया दिखाई है. कहा गया है कि यदि दवा नियामकों द्वारा इसे अनुमति दी गई तो मानव परीक्षणों का पहला चरण जून के अंत तक शुरू हो सकता है. वर्तमान में अमेरिका, यूरोप, चीन और अन्य जगह 100 से अधिक निर्माता वैक्सीन निर्माण कर रहे हैं.

यही नहीं BAT की प्रतिद्वंद्वी फिलिप मॉरिस इंटरनेशनल इंक भी तंबाकू प्लांट में वैक्सीन का परीक्षण कर रहा है. BAT की सब्सिडियरी केंटुकी बायोप्रोसेसिंग प्रयोगात्मक वैक्सीन बनाने में तम्बाकू पौधों का उपयोग कर रही है.

बीएटी का कहना है कि इस वैक्सीन का तेजी से निर्माण हो रहा है. हालांकि तंबाकू के पौधों का उपयोग कर कोरोना वायरस का टीका बनाना स्वास्थ्य पर अन्य से अलग असर डाल सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सिगरेट पीने से गंभीर कोविड-19 लक्षणों का खतरा बढ़ सकता है. एजेंसी खुद कहती है कि तम्बाकू हर साल 8 मिलियन से ज्यादा लोगों की जान लेता है, उनमें से ज्यादातर सिगरेट जैसे उत्पादों के सीधे इस्तेमाल से मरते हैं.

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (BAT) एक सिगरेट और तंबाकू निर्माण कंपनी है जिसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में है. यह 2012 तक दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिगरेट निर्माता था. BAT लगभग 180 देशों में अपने उत्पादों का संचालन करता है.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कमिश्नर, DM व SSP ने किया बरेली रामपुर बॉर्डर का निरीक्षण, पुलिस को दिए गए दिशा निर्देश

Next Post

सभी अंतरिम आदेश अब 15 जून या अगले आदेश के आने तक रहेंगे लागू: HC

Next Post
सभी अंतरिम आदेश अब 15 जून या अगले आदेश के आने तक रहेंगे लागू: HC

सभी अंतरिम आदेश अब 15 जून या अगले आदेश के आने तक रहेंगे लागू: HC

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d