BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Covid-19 vaccine: रूस को झटका, भारत ने नहीं दी बड़े पैमाने पर परीक्षण की मंजूरी

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर, क्लिनिकल ट्रायल में उम्मीद जगी
Share on FacebookShare on Twitter

रूस: भारत में रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को पेश करने के मंसूबे पर बड़ा झटका लगा है. डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज के बड़े पैमाने पर मानव परीक्षण के प्रस्ताव को नियामक संस्था ने लौटा दिया है. गौरतलब है कि रूस की वैक्सीन का मूल्यांकन करने के लिए हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत में बड़े समूह पर मानव परीक्षण करना चाहती थी.

रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को तगड़ा झटका

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) के विशेषज्ञों ने कहा है कि रूस की कोविड-19 वैक्सीन का पहले छोटे ग्रुप पर परीक्षण किया जाए. विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों में माना गया है कि विदेशों में शुरुआती चरण के परीक्षण का प्रतिरक्षाजनकता और सुरक्षा डेटा छोटा है और भारतीय प्रतिभागियों पर वैक्सीन का कोई इनपुट मुहैया नहीं है.

रूस के प्रत्यक्ष निवेश फंड (RDIF) और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने पिछले महीने मानव परीक्षण करने और भारत में वैक्सीन के वितरण करने के लिए साझेदारी का ऐलान किया था. इससे पहले नियामक संस्था ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को फिर से आवेदन करने को कहा था. CDSCO के पैनल ने कहा था कि स्पुतनिक-वी के दूसरे और तीसरे चरण के मानव परीक्षण के लिए डॉ रेड्डीज को संशोधित प्रोटोकॉल पेश करना होगा. इसके अलावा हैदराबाद की फार्मा कंपनी से कुछ अन्य जानकारी भी देने को कहा गया था.

डॉ रेड्डीज के मानव परीक्षण के प्रस्ताव को भारत ने लौटाया

स्पुतनिक-वी वैक्सीन को रूस की प्रत्यक्ष निवेश फंड और गमालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ने मिलकर विकसित किया है. रूस के प्रत्यक्ष निवेश फंड ने डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को 100 मिलियन डोज की आपूर्ति करने की बात कही थी. भारत में बड़े पैमाने पर स्पुतनिक-वी के मानव परीक्षण के प्रस्ताव को लौटा दिए जाने पर फिलहाल डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज और RDIF की तरफ से टिप्पणी नहीं आई है.

दुनिया में रूस पहला मुल्क था जिसने बड़े पैमाने पर परीक्षण पूरा होने से पहले कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए मंजूरी दी थी. रूस की नियामक संस्था से मंजूरी मिलने पर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने डोज के प्रभावी और सुरक्षित होने पर आशंकाएं जाहिर की गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बच्चों पर गिरी जर्जर दीवार, 2 की दबकर मौत, 2 गंभीर

Next Post

35 दुकानें जली, करोड़ों का हुआ नुकसान

Next Post
आगजनी में 25 दुकानें जलकर नष्ट

35 दुकानें जली, करोड़ों का हुआ नुकसान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d