BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

20 स्थानों पर किया जायेगा सैंपल कलेक्शन, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होगी टेस्टिंग

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in समाचार
CORONA UPDATE: पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 55079 नए मामले आए सामने, देश में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 16 लाख के पार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण एवं इससे बचाव को लेकर रांची जिला में लगातार प्रयास जारी हैं. रांची जिला में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में फिर से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल की देखरेख में कल दिनांक 01 सितंबर 2020 दिन मंगलवार को जिले में 20 जगहों पर विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया है. इसे लेकर आज दिनांक 31 अगस्त 2020 को रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग कार्यक्रम के लिए गठित टीमों की ब्रीफिंग बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में की गई. जिला के विभिन्न 20 स्थानों पर 30 टीमें सैंपल कलेक्षन का काम करेंगी. आमजन सुबह 10ः00 बजे से शाम 06ः00 बजे तक कोविड-19 जांच के लिए कैंप में अपना सैंपल दे सकते हैं.

ब्रीफिंग के दौरान सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, रांची लोकेश मिश्रा ने टेस्टिंग हेतु सैम्पल कलेक्शन और जांच हेतु गठित 30 टीम के सभी सदस्यों को मास टेस्टिंग के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

जांच करानेवालों की लेें पूरी जानकारी

ब्रीफिंग के दौरान एडीओ रांची ने सभी टीम को बताया कि जांच लिए सैंपल देने आने वाले लोगों का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि ध्यानपूर्वक अंकित करें. सभी आवश्यक जानकारी लेकर एसआरएफ आईडी बनायें, साथ ही बॉयोमेडिकल वेस्ट का डिस्पोजल सावधानी से करें ताकि संक्रमण का खतरा न हो.

सदर अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची ने प्रतिनियुक्त टेस्टिंग टीम, मजिस्ट्रेट एवं कोऑर्डिनेटिंग ऑफिसर को संबोधित करते कोविड-19 के सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया.

उन्होंने कहा कि कैंप में सैंपल कलेक्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन एवं मास्क का इस्तेमाल सुनिश्चित करायंे. टेस्टिंग टीम पीपीई किट, ग्लव्स इत्यादि सभी सुरक्षा के उपस्कर से लैस रहेंगे ताकि उनके ऊपर संक्रमण का कोई खतरा न हो.

इन 20 स्थानों पर लगेगा कैंप

01. सीएमपीडीआई, रांची
02. जिला स्कूल, शहीद चैक, रांची
03. स्वागत बैंक्वेट हॉल, हरमू, रांची
04. रामलखन यादव कॉलेज, कोकर
05. डोरंडा काॅलेज, डोरंडा
06. क्राउन पब्लिक स्कूल, रातू रोड, रांची
07. वेयर हाउस, नियर कांके
08. प्रखंड कार्यालय, रातू
09. राज्य जलछाजन प्रषिक्षण केन्द्र, नगड़ी
10. बुनियादी स्कूल, प्रखंड कार्यालय नामकुम के पास
11. सीएचसी, सिल्ली
12. सीएचसी, अनगड़ा
13. सीएचसी पिस्का ओरमांझी
14. 10़2 हाई स्कूल, सोसई आश्रम, मांडर
15. बॉयज मिडिल स्कूल, बेड़ो
16. बीर बुद्धुभगत इंटर कॉलेज, चान्हो
17. अनुमंडल अस्पताल, बुंडू
18. सीएचसी लापुंग
19. सीएचसी, तमाड़
20. सीएचसी, सोनाहातू

इन सभी 20 केंद्रों पर प्रत्येक टीम के साथ आवश्यकतानुसार मेडिकल टीम को भी प्रतिनियुक्त किया गया है. रैपिड एंटीजेन टेस्ट एवं आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित/संदिग्ध व्यक्तियों के जांच के लिए बनायी गयी टीम में लैब टेक्नीशियन, एमपीडब्ल्यू, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एएनएम आदि शामिल हैं. आपको बताएं कि 18 अगस्त 2020 को चलाए गए मास टेस्ट ड्राइव में 10100 लोगों के सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 248 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.

उपायुक्त रांची ने लोगों से अपील की है कि जो भी अपने आस के केन्द्र पर टेस्ट सैंपल देने पहुंचें, वह कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के सभी दिशा निर्देशों का पालन करें, बिना मास्क पहने टेस्ट सेन्टर पर नहीं पहुंचें अन्यथा आपको लौटा दिया जा सकता है. इसके अलावा सभी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का अवश्य पालन करें. लाइन में खड़े होने हेतु तैयार किये गए घेरे में ही खड़े हों.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएलएफआई का एरिया कमांडर सहित 4 नक्सली गिरफ्तार महिला विंग की प्रमुख पकड़ी गई

Next Post

CCL और BCCL के CMD बदले गए

Next Post
सीसीएल मुख्यालय में प्रवेश के लिए पास बनवाना अनिवार्य

CCL और BCCL के CMD बदले गए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d