BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Covid Vaccine: भारत में अगले 3-4 हफ्तों में मिल सकती है स्पूतनिक-वी

by bnnbharat.com
April 13, 2021
in समाचार
भारत को मिली तीसरी वैक्सीन, ‘स्पूतनिक-वी’ के इस्तेमाल को मिली मंजूरी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारत में स्पूतनिक वी वैक्सीन अलगे 3-4 हफ्तों में मिल सकती है. कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बीच सोमवार देर रात देश के ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दे दी.

उम्मीद है कि जून-जुलाई के महीने में स्थानीय आपूर्ति के साथ-साथ वैक्सीन का स्टॉक भी बढ़ सकेगा. इस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन से ज्यादा असरदार बताया जा रहा है. बुजुर्गों पर इसका असर भी बेहतर होने का दावा है.

भारत में इस वैक्सीन का आयात शरूआत में डॉ. रेड्डी लैब्स के माध्यम से किया जाएगा. वैक्सीन की खरीद के लिए सरकार की बातचीत अब अंतिम दौर में है. भारत शुरू में स्पूतनिक वी का आयात करेगा, लेकिन बाद में देश में ही इसका निर्माण हो सकेगा.

फिलहाल भारत में एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा निर्मित कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के जरिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. स्पूतनिक वी के आने से देश की इन दो वैक्सीन पर निर्भरता कम हो सकेगी. वर्तमान में इन दोनों वैक्सीन के 70 मिलियन शॉट्स का हर महीने निर्माण देश में किया जा रहा है.

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने स्पूतनिक वी को पूरी तरह सुरक्षित पाए जाने के बाद ही ये मंजूरी दी है. इस वैक्सीन को मंजूरी देने वाला भारत दुनिया का 60 वां देश है. भारत से पहले दुनिया भर के 59 देशों में इस वैक्सीन को हरी झंडी मिल चुकी है. स्पूतनिक-वी को कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तुलना में ज्यादा कारगर माना जा रहा है.

रूस के गामालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट का दावा है कि स्पूतनिक वी 91.6 प्रतिशत तक प्रभावी है, जबकि कोविशील्ड को 80 फीसदी और कोवैक्सीन को 81 फीसदी तक प्रभावी बताया गया है. इसकी पहली खुराक ही 87.6 प्रतिशत सुरक्षा दे सकती है. साथ ही इस टीके को 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों पर भी काफी प्रभावी बताया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संजय राउत का आरोप, कहा- BJP के कहने पर ममता को प्रचार से रोकने का निर्णय लिया गया

Next Post

लोग पैनिक में न आएं, कोरोना कहीं भी कम नहीं है: शाहनवाज हुसैन

Next Post
लोग पैनिक में न आएं, कोरोना कहीं भी कम नहीं है: शाहनवाज हुसैन

लोग पैनिक में न आएं, कोरोना कहीं भी कम नहीं है: शाहनवाज हुसैन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d