Ranchi.आज भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा मोराबादी मैदान में सेना में भर्ती के अभ्यार्थियों की सेवा हेतु शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह ने की इस कार्यक्रम में रांची के विधायक श्री सी पी सिंह ने कहा झारखंड के विभिन्न जिलों से आए हुए अभ्यार्थियों का जोश ऐसे ही बना रहे राष्ट्र सेवा में अपनी भागीदारी हेतु सेना में भर्ती के लिए झारखंड के युवा प्रयासरत हैं और उनका राष्ट्रप्रेम और उनका जोश सराहनीय है .और उनकी सेवा के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा लगाया गया शिविर जिसमें चाय बिस्किट और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है वह काफी सराहनीय प्रयास है. इससे युवाओं में और उत्साह बढ़ता है इस कार्यक्रम में भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता जी ने कहा यह बहुत ही गौरव का विषय है झारखंड के विभिन्न जिलों से युवा लोग देश की सुरक्षा में भागीदार बनने के लिए सेना में भर्ती के लिए हमारे शहर आए हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के सम्मानित कार्यकर्ता यथा संभव उनकी मदद में लगे हैं.
आज के कार्यक्रम के लिए हमारे पार्टी के युवा मोर्चा के साथीगण सुबह 5:00 बजे से ही मोराबादी में अभ्यर्थियों की सेवा में लगे हैं या काफी प्रशंसनीय प्रयास है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रमंडलीय प्रभारी श्री बालमुकुंद सहाय ,भाजपा रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू, टुनटुन यादव ,अशोक यादव ,पीयूष विजयवर्गीय ,आशीष अग्रवाल ,अभिषेक चौधरी ,विवेक कुमार ,आनंद पांडे ,नितिन चौहान ,सचिन साहू ,धर्मेन्द्र शुक्ला ,प्रज्ञा मनी,अमन सिंह,पंकज श्रीवास्तव अभिनव कुमार ,अंकित सिंह,पुरषोत्तम रॉय आदि सम्मिलित हुए .

