रांची:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने भाजपा विधायक सीपी सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि राज्य की राजधानी के लगभग 30 वर्षों तक जनप्रतिनिधि एवं संवैधानिक पदों पर रहने वाले बताएं कि उन्होंने राजधानी के लिए क्या किया है, आज भी राजधानी में डेंगू और मलेरिया के लार्वा पाये जाते हैं. स्मार्ट सिटी, गोद गोद लिए गांव तो बहुत दूर की बात है गली नली तक ही सिमट कर रहने वाले नेता जो पिछले 5 वर्ष लगातार मंत्री रहे नली गली में इनका परसेनटेज जगजाहिर है,यही वजह है कि राजधानी में डेंगू और मलेरिया के लार्वा पाये जाते हैं. कंबल घोटाला, मेनहर्ट घोटाला, मोमेंटम घोटाला,सिवरेज ड्रेनेज घोटाला, व्याख्याता घोटाला ,चूहा पुल कतरने वाला घोटाला,व अन्य कई घोटाले जब परत दर परत खुलेंगे तो ये तमाम प्रेस कांफ्रेस वाले नेता जेल की सलाखों के पीछे नजर आएंगे.माल बबुआ जैसे शब्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ताओं ने कहा कि सीपी सिंह की ढलान उम्र ने उन्हें असभ्य.और अशिष्ट बना दिया है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि सीपी सिंह के कार्यकाल में हरमू नदी के उत्थान का काम शुरू हुआ था लेकिन नदी की स्थिति आज भी जस की तस है और किसका उत्थान हुआ यह सबको पता है. उन्होंने कहा कि मंत्री सीपी सिंह के कार्यकाल में ही शहर में नाली बनाने का काम शुरू हुआ लेकिन उस नाले का पानी कहां निकलेगा यह भी अब तक साफ नहीं हो पाया है. भाजपा के शासनकाल में ही रांची टाटा हाईवे का निर्माण काम पूरा करने का भरोसा दिलाया गया लेकिन कई बार इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय भी हस्तक्षेप कर चुकी है लेकिन परिणाम क्या हुआ इसकी जानकारी सभी को है.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोलकाता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में आधे अधूरे विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन भले ही पूरा हो गया लेकिन बाद में उसे दुरुस्त करने में कितनी राशि खर्च हुई इस बात की भी जानकारी सार्वजनिक पटल पर आ चुकी है. उन्होंने कहा कि जहां तक महिला उत्पीड़न की बात है तो पिछले चार वर्षों में भाजपा की केन्द्र सरकार के दौरान महिला उत्पीड़न के देश में 38 फ़ीसदी का इज़ाफ़ा हुआ है, हाथरस की घटना किसी से छुपी हुई नहीं है, एक महिला ने बाबूलाल मरांडी,निशिकांत दुबे सुनील तिवारी के ऊपर जान से मारने तक का आरोप लगाया है. देश में एससी महिलाओं के उत्पीड़न में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है.जहां कहीं भी भाजपा की सरकार है महिलाओं के ऊपर यौनाचार और अत्याचार भाजपा के नेताओं द्वारा किए जाते रहे हैं.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि दो दिन पहले गुजरात भरूच के भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि आदिवासी महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है. भाजपा शासन काल में बेरोजगारी बढ़ी है अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है और अब किसानों को भी तबाह करने की साजिश की जा रही है जिसे कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा.उन्होंने कहा कि जहां तक उद्घाटन की बात है तो पिछले 6 वर्षों में प्रधानमंत्री ने यूपीए शासन के कई योजनाओं व निर्मित बड़े-बड़े संस्थानों का उद्घाटन किया ,भाजपा बताए कि क्या भवनों को गिरा दिया जाए और फिर उसका उद्घाटन किया जाए.
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने कहा एक तरफ जहां प्रधानमंत्री की गलत नीतियों की वजह से देश का किसान सड़कों पर है वहीं झारखंड की सरकार ने 50 हजार रुपये माफ कर अपने किसानों को सौगात देने का काम किया है जो भाजपा को दिखाई नहीं दे रही है.

