BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिजली पानी बिल होल्डिंग टैक्स की माफी को लेकर माकपा का प्रदर्शन

लॉकडाउन की अवधि में टैक्स की वसूली करना लोगों के साथ अन्याय: अयुब खान

by bnnbharat.com
June 26, 2020
in समाचार
बिजली पानी बिल होल्डिंग टैक्स की माफी को लेकर माकपा का प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

 पंकज सिन्हा,

लातेहार (चंदवा):  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) ने लॉकडाउन सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कामता में बिजली ट्रांसफार्मर के सामने बिजली पानी बिल होल्डिंग टैक्स की माफी को लेकर प्रदर्शन किया, छह माह का संपूर्ण बिजली पानी बिल और नगरपालिका नगर निगम छेत्र के होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार से की है, पार्टी के पूर्व जिला सचिव सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अयुब खान ने प्रदर्शन कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि नोटबंदी जीएसटी से आम जनता पहले से ही आर्थिक मंदी से जूझ रही थी, आजीविका चलाने के लिए वे जद्दोजहद कर रहे थे, इसी बीच कोरोना वायरस लॉकडाउन ने सबकुछ तबाह कर दिया.

शहर में करीब सत्तर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पचास प्रतिशत रोजगार खोकर लोग घरों में पड़े हुए हैं, उनकी आय कि स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है, आर्थिक तंगी झेल रहे लोगों को खाने पीने बिमारी के ईलाज बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए परेशानी बढ़ गई है, पैसे की कमी के कारण किसानों की कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित है, गरीब किसान मध्यम वर्गीय परिवारों की हालत इस समय अत्यंत ही दयनीय हो गई है, उनके समक्ष खाने के लाले पड़े हैं, लोगों के हांथ में पैसे नहीं है, ऐसी भयावह स्थिति कभी नहीं हुई थी.

कोबिड – 19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लिए गए फैसले के साथ राज्य की जनता कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी थी, इसके चलते करीब चार महीने से होटल दुकान व्यवसाय रोजगार मजदुरी कार्य व प्रतिष्ठान पुरी तरह से बंद रहा, अब इधर दुकान खुला भी है तो सामान कि बिक्री नहीं हो रही है, वैश्विक महामारी के दौरान ग्रामीणों की आमद पर बुरी तरह असर पड़ा है.

आधे से अधिक आबादी सरकार से मिल रहे राशन से जिवित हैं, लॉकडाउन के दौरान चार माह तक दुकानदारों ने अपने दुकान एवं कार्यालयों में बिजली नहीं जलाई है, बदहाल अर्थव्यवस्था और जिंदगी पटरी पर आने में वर्षों लग जाएंगे, परेशान जनता को सरकारी सहायता कि शख्त जरुरत है, ऐसी परिस्थिति में आर्थिक बोझ से कराह रही आम जनता बिजली पानी का बिल और नगरपालिका छेत्र का होल्डिंग टैक्स की राषी कैसे जमा कर पाएंगे.

लॉकडाउन की अवधि का बिजली पानी बिल होल्डिंग टैक्स की वसूली करना समस्याओं से घिरे लोगों के साथ अन्याय होगा, पार्टी ने 6 माह की बिजली पानी का बिल होल्डिंग टैक्स माफ करने की मांग राज्य सरकार से की है, प्रदर्शन मे ओसामा खान, अमजद खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी, बानो बीवी शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चैनपुर थाना के मुंशी को दो हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

Next Post

बाबा रामदेव के बाद अब BHU ने बनाई कोरोना की दवाई, ट्रायल की मिली मंजूरी

Next Post
बाबा रामदेव के बाद अब BHU ने बनाई कोरोना की दवाई, ट्रायल की मिली मंजूरी

बाबा रामदेव के बाद अब BHU ने बनाई कोरोना की दवाई, ट्रायल की मिली मंजूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d