रांची : भारत–चीन सीमा पर वीर जवानों की शहादत के सम्मान में आज भाकपा माले और एआईपीएफ ने सैनिक बाज़ार परिसर में श्रद्धांजलि दिया. कार्यक्रम के पूर्व शहीद वीर जवानों की याद में मोमबतियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शोक -श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. इस मौके पर मौजूद माले के राज्य सचिव जन्रार्दन प्रसाद ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से त्रस्त है उस समय सीमा पर तनाव के लिए हम चीन की हरकत की कड़ी निंदा करते हैं और दोनों देशों की आपसी पहल पर द्विपक्षीय वार्ता से समाधान की मांग करते हैं. सीमा विवाद के मामले में पीएम देश की जनता को गुमराह करना बंद करें और बताएं की अगर घुसपैठ नहीं हुई है तो फिर सेना के जवान शहीद कैसे हुए.
एआईपीएफ नेता नदीम खान ने कहा की भारत की संप्रभुता पर हमें नाज़ है किसी भी देश की दखलंदाजी बर्दास्त नहीं करेगें. सेना हमारी ताकत है हम सब साथ हैं.
शोक–श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद,भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शुभेंदु सेन,एआईपीएफ़ राज्य संयोजक टीम के नदीम खान,भुवनेश्वर केवट,मोहन दत्ता, मिथिलेश तिवारी,भीम साव,विश्वनाथ पंडित, अधिवक्ता इम्तेयाज़ अशरफ़,अधिवक्ता जयंत पांडेय,ओरंगजेब खान,मो.बाबर,मो तबरेज़,रवि पीटर,मो चांद,झारखंड यूथ फाउंडेशन के साकिब जेया,असफ़र खान,मो राहिल,ऐपवा की नौरीन अख़्तर,एती तिर्की,संतोष मुंडा रानी, शमीमा खातून,आरती केशरी,आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.

