BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाकपा माओवादी नक्सली कोविड जांच के क्रम में सदर अस्पताल से गिरफ्तार

by bnnbharat.com
March 20, 2021
in Uncategorized
गुमला में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने आया युवक गिरफ्तार

गुमला में पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने आया युवक गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

समाज की मुख्यधारा से भटके नक्सलियों को भी है कोरोना का खौफ

चतरा:-  समाज की मुख्य धारा से भटक चुके नक्सलियो को भी अब कोरोना संक्रमण का डर सताने लगा है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब कोविड-19 की जांच कराने आए भाकपा माओवादी नक्सली मनीष यादव पिता बिंदेश्वर यादव, ग्राम डुमरवार, थाना कुंदा को शुक्रवार की दोपहर चतरा सदर अस्पताल से फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार नक्सली मनीष पर कुंदा थाना में कांड संख्या 27/15, भादवि की धारा 120, विस्फोटक अधिनियम  सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज था. विश्वस्त पुलिसिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसपी ऋषव झा को नक्सली मनीष यादव के जिला मुख्यालय आने की गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार को निर्देशित किया गया. एसपी से मिले निर्देश के आलोक एसडीपीओ ने सदर थाना के एसआई शशि ठाकुर को नक्सली मनीष को पकडने का जिम्मा सौंपा. ठाकुर ने तत्परता दिखाए हुए फिल्मी अंदाज में चतरा सदर अस्पताल से नक्सली मनीष को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के समय कुंदा थाना प्रभारी बंटी यादव भी अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुके थे. इस संबंध में एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर दिनांक 13 नवंबर 2015 को क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को बड़ी क्षति पहुंचाने के उद्धयेश से विस्फोटक लगाया गया था. इस मामले में कुल तीन लोगों को प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था. जिसमे मनीष यादव के अलावे रामप्रीत एवं रामस्वरूप पासवान (दोनो सहोदर भाई) पिता वृज पासवान, ग्राम डुमरा, थाना कुंदा का नाम शामिल था. इस मामले में रामप्रीत पासवान की मौत हो चुकी है, जबकि रामस्वरूप पासवान पहले से जेल की हवा खा रहा है. गिरफ्तार नक्सली मनीष यादव पिछले 6 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था.  इसके अलावे मनीष को कुंदा थाना कांड से संख्या 24/20 में जांच के दायरे में रखा गया है. मनीष की फरारी से तंग आकर कुंदा पुलिस उसके घर पर कुर्की करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी, तभी एसपी को उसके आने की सूचना मिली और उसे गिरफ्तार के लिया गया. गिरफ्तार नक्सली मनीष को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर चतरा जेल भेज दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के समाप्ति के साथ ही जूनियर झारखंड टीम ने भी मैदान में बहाया पसीना

Next Post

टीकाकरण के लिए सभी पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत

Next Post
झारखंड के पांच जिलों में कल से कोरोना टीकाकरण का ड्राइ रन

टीकाकरण के लिए सभी पंचायतों में विशेष अभियान की शुरुआत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d