BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माकपा ने प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात, हालात का लिया जायजा

by bnnbharat.com
June 7, 2020
in समाचार
माकपा ने प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात, हालात का लिया जायजा
Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार(चंदवा):  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के पूर्व जिला सचिव सह चतरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अयुब खान, बैजनाथ ठाकुर, बीनोद उरांव, निरंजन ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य फहमीदा बीवी ने कामता पंचायत के भुसाढ़ गांव पहुंचकर प्रवासी मजदूरों से मुलाकात की और उनके हालात की जानकारी ली, श्रमिक डब्लु उरांव, जगत उरांव ने बताया कि हम लोग मुम्बई के कुरला में सरिया सेटरिंग का काम करते थे, लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया, घर आने के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कराए, फार्म भी भरा, पंद्रह दिन इंतजार किए ट्रेन का, कोई प्रबंध नहीं हुआ तो प्राईवेट ट्रक से पांच पांच हजार रुपए ट्रक मे किराया देकर घर लौटे हैं.

संतोष लोहरा ने बताया कि दिल्ली में रहकर बिल्डिंग तोड़ने का कार्य करते थे, काम बंद हो गया तो मालिक से कहा घर जाएंगे मालिक ने अपनी गाड़ी से घर भेजवा दिया, बिजेंद्र उरांव ने बताया कि मैं बनारस में ईट भट्ठा मे काम करता था, काफी परेशानी हुई, निर्मल लोहरा ने बताया कि गुजरात के बालसाढ़ एरिया में रेलवे ब्रिज मे काम करते थे, कार्य बंद होने के बाद ठिकेदार छोड़ कर हम लोगों को भाग गए, खाना पिना नहीं मिल रहा था, खाने पीने के लिए कंम्पनी और सरकार ने कोई मदद नहीं की. भुखे मरने की नौबत आ गई थी.

वे कहते हैं कि लॉकडाउन में जो दिकतें झेलनी पड़ी उसे जिवन भर भुलाया नही जा सकता है, गांव में काम मिला तो कभी भी बाहर का रूख नहीं करेंगे, यहीं काम कर किसी तरह गुजारा करने की कोशिश करेंगे, हम लोगों को अपने ही इलाके में काम उपलब्ध कराया गया तो दूसरे प्रदेश काम के लिए जाने की जरूरत नहीं होती, इस लॉकडाउन के बीच प्रदेश में पहली बार भूखे पेट सोना पड़ा है, जिसे भूलाया नहीं जा सकता है, घर जब तक नहीं पहुंचे थे तबतक मौत का डर हर घड़ी सता रहा था, अब घर लौट चुके हैं तो हमें काफी सकुन है, कोरोना का डर ऐसा था कि प्रदेश में कोई दरवाजे पर रुकने नहीं देते था,.

नेताओं ने कहा कि गांव में विकास का कार्य शुरू कर प्रवासी मजदूरों सहित यहां के कामगारों को तत्काल काम देने की आवश्यकता है, श्रमिक 14 दिनों की होम क्वारंटाईन की अवधि पुरी कर ली है, गांव में एक दर्जन से अधिक प्रवासी मजदूर हैं, जो काम के अभाव में बेरोजगार घर पर पड़े हुए हैं, माकपा ने तत्काल गांव में ही श्रमिकों को काम दिलाने की मांग उपायुक्त जिशान कमर, बीडीओ अरविंद कुमार से की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Updates: लोहरदगा में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य का आंकड़ा हुआ 1041

Next Post

यूपी में युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा: प्रियंका गांधी

Next Post
यूपी में युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा: प्रियंका गांधी

यूपी में युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d