रांची: क्रेडाई यूथ विंग के सदस्यों के एक दल ने रांची की मेयर आशा लकड़ा से मुलाकात की. क्रेडाई यूथ विंग के सदस्य शहर में ट्री प्लांटेशन को लेकर मिले.
क्रेडाई नेशनल के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर 10 लाख पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया था. जो साल 2021 तक का लक्ष्य है. इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए क्रेडाई यूथ विंग्स के सारे सदस्यों ने मेयर आशा लकड़ा से मिलकर इस पर चर्चा की.
क्रेडाई के सदस्यों ने रांची म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ मिल कर पेड़ लगाने की इच्छा जतायी. इसपर मेयर आशा लकड़ा ने पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया. क्रेडाई रांची और आस पास के क्षेत्रों में 2000 पेड़ रांची नगर निगम साथ मिल कर लगाएगी.
मेयर से मिलने वालों में एकांश बच्चन, समीर बेदी, रोहित अग्रवाल, हैप्पी किंगर व शुभम अग्रवाल शामिल थे. इस मौके पर क्रेडाई अध्यक्ष कुमुद कुमार झा ने क्रेडाई युथ विंग को कल्प वृक्ष अभियान के तहत 10 लाख वृक्ष लगाने की मुहीम में सक्रिय योगदान देने के लिए बधाई दी.

