BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खौफनाक वारदात: युवती ने लगाया दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप

by bnnbharat.com
February 15, 2020
in समाचार
खौफनाक वारदात: युवती ने लगाया दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

उत्‍तर प्रदेश: गोरखपुर से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां के शाहपुर इलाके में रहने वाली एक युवती ने दो सिपाहियों पर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है. हालांकि एसएसपी डॉ. सुनील गुप्‍ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में महिला के आरोप पर शक हो रहा है.

शाहपुर के बशारतपुर में रहने वाली युवती 12वीं पास है. वह ट्यूशन पढ़ाकर घर का खर्च चलाती है. शिकायत के अनुसार, गुरुवार को उसकी तबियत खराब थी तो दवा लेने के लिए गोरखनाथ अस्‍पताल चली गई. इसके बाद उसी इलाके में रहने वाली अपनी दीदी के घर चली गई. लौटने में रात हो गई.

शिकायत के मुताबिक, रात करीब नौ बजे कौड़‍िहवा मोड़ के पास टेंपो का इंतजार कर रही थी. मां को वहीं रोक युवती थोड़ी आगे टेंपो देखने चली गई. बेटी नहीं लौटी तो मां घर चली गई मगर वहां वो नहीं मिली. युवती का मोबाइल भी ऑफ आ रहा था. परिजनों ने तलाश शुरू की.

रात करीब एक बजे एक टेंपो घर के बाहर रुका और उसमें से युवती निकली. डरी-सहमी वह रात में सो गई. अगली सुबह उसकी खराब हालत देख मां ने पूछा तो उसने पूरी बात बताई. उसने कहा कि सुनसान रोड पर बाइक सवार दो लोगों ने उसे खींचकर बैठा लिया. दोनों ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी. युवती को रेलवे स्‍टेशन के पास बने एक ढाबे के आगे बड़े कमरे में ले जाया गया. यहां पर उसे जबरन शराब पिलाई गई फिर बलात्‍कार हुआ.

दोनों आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी. युवती संग वारदात की जानकारी पाकर सीओ कोतवाली ने पीड़‍िता से मुलाकात की. पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है और मामले की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा में 60 फीसदी की कमी: पुलिस महानिदेशक

Next Post

4 जिलों के SSP समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी

Next Post
4 जिलों के SSP समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी

4 जिलों के SSP समेत 30 पुलिस अधिकारियों के तबादलों पर आदेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d