BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतिम संस्कार पर भड़की रिचा, बदला लेने की दी धमकी

by bnnbharat.com
July 11, 2020
in Uncategorized
अंतिम संस्कार पर भड़की रिचा, बदला लेने की दी धमकी

अंतिम संस्कार पर भड़की रिचा, बदला लेने की दी धमकी

Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर: विकास दुबे कल एनकाउंटर में मारा गया और फिर कानपुर में पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस मौके पर भैरव घाट पर उसकी पत्नी रिचा दुबे, छोटा बेटा और बहनोई दिनेश तिवारी मौजूद थे लेकिन घाट पर रिचा मीडियाकर्मियों के सवालों पर भड़क गईं.

रि‍चा ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘भाग जाओ, जिसने जैसा सलूक किया है, उसको वैसा ही सबक सिखाऊंगी. अगर जरूरत पड़ी तो बंदूक भी उठाऊंगी’.

गौरतलब है कि कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी और दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का शुक्रवार सुबह कानपुर से 17 किमी पहले ही एनकाउंटर कर दिया गया था. विकास के सीने में तीन, जबकि एक गोली कमर में लगी थी. पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद विकास का शव उसके बहनोई दिनेश तिवारी को सौंपा गया था. अंतिम संस्कार में कुख्यात बदमाश विकास के कुछ करीबी रिश्तेदार मौजूद थे. इस दौरान कई थानों की फोर्स भी मौजूद रही.

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की तीन गाड़ियों के साथ विकास को सड़क मार्ग से उज्जैन से कानुपर लाया जा रहा था. विकास को पुलिस जिस गाड़ी में ला रही थी उसके आगे पीछे पुलिस की दो अन्य गाड़ियां भी साथ चल रही थीं.

8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी था विकास

बता दें कि यूपी के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराया. विकास दुबे पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप था. यूपी पुलिस को उसकी कानपुर गोलीकांड की घटना के बाद से ही तलाश थी.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संसद की समितियों ने सतर्कता के साथ कामकाज शुरू किया: वेंकैया नायडू

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Next Post
सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d