BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

by bnnbharat.com
February 10, 2020
in Uncategorized
पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में सोमवार को एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया जिले में जनवरी माह में हुए अपराधों और निष्पादित मामलों को लेकर सभी थाना प्रभारियों, सर्कल इंस्पेक्टर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई.

उन्होंने बताया सभी थाना प्रभारियों को मामलों के निष्पादन में तेजी लाने, वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की का निष्पादन, अपराधियों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया जनवरी माह में कुल 202 मामलों का निष्पादन किया गया है. इस महीने वारंटियों गिरफ्तारी के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाएगी. उन्होंने बताया इस महीने जिला पुलिस के द्वारा 200 फरार वारंटियों की गिरफ्तारी का लक्ष्य रखा गया है. शहर में आए दिन होने वाले लूट, छिंतई और गृह भेदन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है. विशेष जांच दल को हर हाल में इन घटनाओं पर रोक लगाने की जिम्मेदारी दी गई है.

डीएसपी स्तर के अधिकारी करेंगे रात में औचक निरीक्षण

जिले में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सप्ताह में 2 दिन रात्रि गस्ती में तैनात पीसीआर, पैंथर मोबाइल और थाने का औचक निरीक्षण करेंगे. वहीं पुलिस अधीक्षक खुद सप्ताह में 1 दिन पुलिस पदाधिकारियों व पीसीआर की औरचक निगरानी करेंगे.

सबसे ज्यादा अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया एक माह में सबसे ज्यादा अनुसंधान करने वाले पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर उक्त अधिकारी से संबंधित जानकारी भी साझा की जाएगी. साथ ही पीसीआर में ड्यूटी के दरमियान बेहतरीन काम करने वाले जवान और ट्रैफिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जवान को भी पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया इससे पुलिस पदाधिकारियों व जवानों में बेहतर काम करने की प्रेरणा आएगी. अपराध समीक्षा बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव, प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय सहित सभी सर्कल इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने किया अवैध अफीम की फसल को नष्ट

Next Post

बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

Next Post
बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

बाल अधिकारों एवं संरक्षण के मुद्दों पर बैठक संपन्न, संरक्षण समिति का हुआ गठन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d