लातेहार: लातेहार पुलिस ने तरवाडीह से एक बाइस वर्षीय युवक को बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के 608 एटीएम कार्ड और 510 पिन नंबर के साथ गिरफ्तार किया है.
लातेहार पुनि सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार थाना की गठित पुलिस की टीम ने एक ग्रामीण के खाते से 29 हजार रूपये उड़ाए जाने के मामले की जांच कर रही थी.
बता दें कि पुलिस की गिरफ्त में आये युवक की पहचान मो. जिबरिल अंसारी के रूप में की गयी है. जिसके पास बरामद एटीएम और पिन की मदद से अवैध रूप से दूसरे के बैंक खातों से 80 हजार रुपये की निकासी की गई थी.

