शशिभूषण दूबे कंचनीय,
प्रयागराज: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन के क्रम में, पुलिस अधीक्षक यमुना पार व क्षेत्रधिकारी बारा के आदेश के अनुपालन में, थानाध्यक्ष बारा इंसपेक्टर जय प्रकाश साही के कुशल नेतृत्व में चल रहे वांछित अपराधियों के प्रति धर पकड़ व चेकिंग अभियान के क्रम में,अचानक बारा गौहानी सड़क पिपराव गांव के पास एक अभियुक्त मुकेश उर्फ बब्लू सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपराव (मोजरा) बगिया थाना बारा प्रयागराज 1 किलो 650 ग्राम सूखा नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया.
अभियुक्त से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि स्वयं गांजा बेचकर पैसा कमाता है. अभियुक्त के बिरुद्ध एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया.
पकड़ने वाली पुलिस टीम
(1)उपनिरीक्षक अर्जुन लाल थाना-बारा प्रयागराज
(2) कान्सटेबल मिही लाल थाना -बारा प्रयागराज

