जगदम्बा प्रसाद शुक्ल
प्रयागराज : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज में एक अपराधी मुकेश उर्फ बबलू सिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 650 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया गया. पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि वह स्वयं गांजा बेचकर पैसा कमाता था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

