BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों का तांडव: दो अलग-अलग नक्सली संगठनों के साथ पुलिस की मुठभेड़

by bnnbharat.com
December 20, 2020
in समाचार
नक्सल मुठभेड़ के आधा दर्जन कांडों का अनुसंधान करेगी CID
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड के लातेहार जिले में चंदवा थाना और सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और दो अलग-अलग नक्सली संगठनों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद मौके से सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन में एक एके-47 राइफल और एक एसएलआर राइफल समेत अन्य सामानों को बरामद किया है. चंदवा थाना क्षेत्र के लटदाग जंगल में पुलिस और नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी), सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.

बताया गया है कि शुक्रवार देर रात को तेतरिया कोलियरी में अपराधियों की ओर से तांडव मचाने के बाद शनिवार को पुलिस सर्च अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की लटदाग जंगल में नक्सली जमे हुए हैं. इसी सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची, जहां पुलिस को देखते ही उग्रवादी फायरिंग करने लगे. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करनी शुरू कर दी. पुलिस को भारी पड़ता देख उग्रवादी वहां से भागने लगे. भागने के दौरान उग्रवादियों का हथियार वहीं छूट गए.

फरार नक्सलियों की तलाश में अभियान चला रही पुलिस: प्रशांत आनंद

लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में एके-47 समेत एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है. सर्च अभियान अभी जारी है. दूसरी तरफ सदर थाना क्षेत्र में जेजेएमपी और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल की ओर से भागने में सफल रहे. पुलिस फरार नक्सलियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है.

लगातार तीसरे दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

गौरतलब है कि लातेहार जिले में लगातार तीसरे दिन पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस नक्सली घटनाओं पर अंकुश को लेकर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छात्र ने माफ कराई ढाई करोड़ की फीस, 500 छात्रों को दिलाई राहत

Next Post

पार्टी फंड में दान करना पुरानी बात, सभी दलों में होता है ऐसा: RJD नेता

Next Post
पार्टी फंड में दान करना पुरानी बात, सभी दलों में होता है ऐसा: RJD नेता

पार्टी फंड में दान करना पुरानी बात, सभी दलों में होता है ऐसा: RJD नेता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d