रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने जमशेदपुर में बीती रात पार्टी के युवा कार्यकर्ता अधिवक्ता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या पर हेमंत सरकार की कड़ी भर्त्सना की. उन्होंने कहा कि इस सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. खासकर भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है.
प्रकाश ने कहा कि विगत दिनों लातेहार में जिला महामंत्री की हत्या हुई थी.
उन्होंने कहा कि प्रकाश यादव एक जुझारू कार्यकर्ता थे जो भूमि माफियाओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाते थे. कहा कि इस सरकार में माफिया और बिचौलिये हावी हैं. उन्होंने कहा कि प्रशाशन को राजनीति का शिकार नही होना चाहिये बल्कि संविधान के अनुरूप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिये.
प्रदेश अध्यक्ष ने स्व यादव की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए हत्यारों की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग की.

