शशि भूषण दूबे कंचनीय,
लखनऊ: सुलतानपुर- सांसद मेनका गांधी ने कहा कि लोगों की तकलीफों और उनकी समस्याओं को दूर करना हमारा लक्ष्य है. प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों में भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर काम होगा. जल्द ही जिले के अपराधियों और भूमाफियाओं पर पुलिस व प्रशासनिक पर कड़ाई से कार्रवाई कर अंकुश लगाया जायेगा.
कूरेभार में मेनका गांधी से बरौला गांव निवासी अरविंद तिवारी पोस्ट आफिस के सहायक अधीक्षक संजय सिंह सेंगर द्वारा घूस मांगने की शिकायत की.
जिस पर उन्होने तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता कर भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा. सांसद ने धनपतगंज,कूरेभार, भदैंया,लंभुआ और पीपी कमैचा ब्लाक मुख्यालय पर जनता दर्शन कर जन समस्याओं का निस्तारण किया. कूरेभार में सवा छह करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 89 सामुदायिक शौचालय व 27 पंचायत घरों का शिलान्यास किया. मेनका ने थानों में टॉप 10 अपराधियों की सूची में बड़े अपराधियों का नाम ना होने पर चिंता जताई.

